समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को हुई अगलगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक घर एवं कई दुकानें जलकर राख हो गई। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट एवं बीड़ी पीना बताया गया है। इस घटना में लाखों की क्षति हुई है। फिलहाल संबंधित अंचल के राजस्व कर्मियों के द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है। उजियारपुर प्रखंड के विरनामा पंचायत के वार्ड 15 में रविवार को शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से तीन दुकानें जलकर राख हो गया।
घटना में लगभग ढाई लाख का नुकसान होना बताया गया है। स्थानीय लोगो ने मशक्कत से बोरिंग आदि की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना में पूजा कुमारी पति गणेश राय, अभिषेक कुमार राय पिता राज कुमार राय का किराना एवं जेनरल स्टोर के अलावा वरण कुमार की दवा दुकान जलकर राख हो गया। इधर मामले में उजियारपुर सीओ आकाश कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए स्थानीय राजस्व कर्मचारी को कहा गया है।
वहीं सिंघिया नगर पंचायत के वार्ड-2 स्थित खैरपुरा गाँव मे रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। जिसमें चार घर जलकर राख हो गया। वही इस घटना में घर मे रखे लाखो रुपये के जेवरात, हजारों रुपये नगद, अनाज समेत जरूरी सामान जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि सुदामा पासवान के घर के बगल में रखे एक पुआल के ढेर पर किसी ने बीड़ी पी कर फेक दिया। जिससे उसमें अचानक आग लग गई।
लोग जब तक कुछ समझ पाते आग की तेज लपट ने सुदामा पासवान, कृष्ण मोहन पासवान, अभय राजा तथा ओम पासवान के घर को अपने चपेट में ले लिया। जिससे घर तथा घर मे रखे लाखो रुपये मूल्य के समान जल कर राख हो गया। मुख्य पार्षद मिंकू देवी की सूचना पर रोसड़ा से पहुँची अग्निशमन दल की टीम ने काफी मशकत के वाद आग पर काबू पाया।
इधर बिथान प्रखंड में भी अगलगी की घटना में दो घर जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मस्त मदद से आग पर काबू पाया गया। अन्यथा बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…
समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…