समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समस्तीपुर जिले के विभिन्न थानों में 1 हजार 206 लाइसेंस धारी शस्त्र और एक लाइसेंस धारी शस्त्र दुकान का भौतिक सत्यापन किया गया है। इसमें 482 लाइसेंसी आर्म्स शस्त्र दुकान में जमा है। वहीं समस्तीपुर पुलिस द्वारा चिन्हित अपराधी गतिविधि वाले व्यक्ति और बाहुबलियों के 11 आर्म्स को रद्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा छापेमारी कर पिछले साल अक्टूबर माह से अब तक 90 अवैध हथियार और 156 कारतूत बरामद किया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस के अतिरिक्त जिले में सीआरपीएफ (केंद्रीय बल) की दो कंपनी तैनात है।
वहीं समस्तीपुर के सीमावर्ती जिले के पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर बॉर्डर इलाका के दियारा क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रीपोल ड्यूटी के लिए जिले में पैरामिलिट्री फोर्स की दो कंपनियां तैनात की गई है। एसपी विनय तिवारी के द्वारा समस्तीपुर पुलिस को सार्वजनिक स्थान जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, लॉज और बाजारों में नियमित गश्ती और जांच करने को लेकर निर्देशित किया गया है।
समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…
समस्तीपुर : शहर में चोरी, छिनतई और चेन स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…