Samastipur

शहर के काशीपुर में शिक्षिका के गले से चेन छीनकर भागा बदमाश, कार से 12 लाख निकालने के मामले में भी अब तक पुलिस को सुराग नहीं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर में अपने घर जा रही एक शिक्षिका के गले से सोने का चेन और लाॅकेट छीनकर बदमाश भाग निकले। इसको लेकर पीड़ित महिला ने नगर थाने में आवेदन दिया है। मामले को लेकर बताया गया है कि नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी पंकज कुमार की पत्नी प्रिया शरण जो शहर के ही एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है गुरुवार को विद्यालय में छुट्टी होने के बाद शाम लगभग 3:45 बजे घर लौट रही थी। तभी काशीपुर स्थित एमएसकेजी कॉलेज के नजदीक बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से चेन और लाॅकेट खिंच लिया और फरार हो गये।

बता दें कि इससे पहले भी शहर में चेन खींचने की कई घटना हो चुकी है जिसमें पुलिस के हाथ अब तक खाली है। वहीं पिछले हफ्ते ही सदर अनुमंडल कार्यालय के सामने खड़ी एक चार चक्का गाड़ी में रखे बैग सहित 12 लाख रुपए की चोरी कर ली गई थी। बैग में पीड़ित के व्यवसाय से सम्बंधित कागजात भी थे, जिसे चोर अपने साथ लेते चले गए। इस मामले में भी नगर थाने के पुलिस को कुछ सफलता हाथ नहीं लगी है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

10 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

20 घंटे ago