Samastipur

समस्तीपुर में CSP संचालक से लूटपाट के दौरान फायरिंग, संचालक के साथ एक अपराधी भी गोली से घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से लूटपाट के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। घायल दूसरा व्यक्ति भी लूटपाट करने वाले बदमाश का साथी ही बताया जा रहा है। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सीएसपी संचालक से 60 हजार रुपए भी छिनकर फरार हो गये।

घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर मोईन के छबरबन्ना के पास की है। इस घटना में घायल सीएसपी संचालक विकास कुमार झा और मुक्तापुर निवासी सच्चिदानंद राय के पुत्र दीपक कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां एक की चिंताजनक स्थिति देख डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

घटना को लेकर बताया गया है कि मंगलवार की शाम अन्य दिनों की भांति सीएसपी बंद करने के बाद सीएसपी संचालक अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मुक्तापुर मोईन के पास कुछ बदमाशों ने घेर कर उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान विरोध करने पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें सीएसपी संचालक विकास और वहां मौजूद दीपक नामक व्यक्ति जख्मी हो गया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है की घायल दीपक कुमार उन लूटेरों का सहयोगी है जो लूट के दौरान अपराधियों के द्वारा फायरिंग किये जाने के क्रम में गोली लगने से घायल हुआ है। बताया जाता है कि बदमाश उस जख्मी साथी को घटनास्थल पर ही छोड़कर निकल भागे हैं। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

18 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

19 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

20 घंटे ago