Samastipur

समस्तीपुर में CSP संचालक से लूटपाट के दौरान चली गोली से दोनों जख्मी में से एक की इलाज के दौरान मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना के मूसेपुर गांव में सीएसपी संचालक को लूटने के दौरान चलाई गई गोली से जख्मी हुए दीपक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उसे बीती रात इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हुई। मृतक दीपक कुमार मूसेपुर गांव के ही हरिनन्दन यादव का पुत्र था। कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली है। उक्त मामले की जांच की जा रही है।

विदित हो कि मंगलवार शाम सीएसपी बंद कर बासुदेवपुर गांव स्थित आने घर जा रहे सीएसपी संचालक विकास कुमार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर कर लूटा था। इस क्रम में विरोध करने पर बदमाशों ने तीन गोली चलाई थी। एक गोली सीएसपी संचालक के शरीर को छूते हुए निकल गयी थी जबकि दूसरी गोली दीपक के पेट में लग गयी थी।

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से रेफर होने के बाद परिजन पटना ले गए थे। बताया गया है कि बुधवार को इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बुधवार की रात में एएसपी संजय कुमार पांडेय ने घटनास्थल पर जाकर भी जांच की थी। हालांकि इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नही हो पाई है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

2 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

4 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

8 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

8 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

9 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

9 घंटे ago