Politics

नीतीश को 16, चिराग पासवान को 4; पारस को मिल सकता है समस्तीपुर! NDA में हो गया सीटों का बंटवारा?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे का ऐलान कभी भी हो सकता है। सूत्रों की मानें तो बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग का फार्मूला भी तय हो गया है। नीतीश कुमार की जेडीयू को 16, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को हाजीपुर समेत चार सीटें देने की बात सामने आ रही है। इस बीच दिल्ली में पत्रकारों के साथा बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया है। पासवान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद यह घोषणा की।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने मेरी सभी चिंताओं का समाधान किया है। मैं संतुष्ट हूं। उन्होंने कहा कि एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल पर फैसला हो गया है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। अपने चाचा पशुपति पारस के नेतृत्व वाले लोजपा गुट के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि यह मेरी चिंता का विषय नहीं है। इससे पहले चिराग पासवान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एनडीए के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है।

सूत्रों की मानें तो बीजेपी की ओर से चिराग पासवान को हाजीपुर सीट समेत 4 सीट देने की बात सामने आ रही है। चिराग के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को एक सीट देने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि पारस हाजीपुर सीट को लेकर अड़े हुए हैं। सूत्रों की मानें तो बीजेपी की ओर से पशुपति पारस को समस्तीपुर सीट देने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा सूत्रों ने बताया है कि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को एक-एक सीट देने पर सहमति बनी है।

वहीं दूसरी आरे बिहार में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठक हुई। बैठक में दोनों पार्टियों की तरफ से सीट बंटवारे सहित कई अहम चुनावी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। आरजेडी सूत्रों ने बताया कि बैठक में आरजेडी ने कांग्रेस को उनके दावे वाली सीटों पर प्रत्याशी तथा दावे के आधार की जानकारी मांगी। साथ ही,प्रत्याशी की सामाजिक व राजनीतिक पृष्ठभूमि, उस क्षेत्र की सामाजिक स्थिति तथा चुनाव जीतने की क्षमता को लेकर बैठक में चर्चा की गई। वहीं कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बैठक में सीट बंटवारे पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। इसलिए जल्द दोबारा बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस ने करीब 15 सीट पर अपनी दावेदारी जताई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

7 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

19 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

20 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

20 घंटे ago