समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत जितवारपुर चौथ में रिटायर्ड शिक्षक नसीम अशरफ के घर बीते दिनों लगभग 30 लाख रुपए मूल्य के जेवरात व अन्य कीमती सामान की चोरी मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। दोनों से चोरी की घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक चोरी का सामान बरामद नहीं हो पाया है। छापेमारी में मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ बोलने से परहेज कर रही है।
बता दें कि बीते हफ्ते रिटायर्ड शिक्षक नसीम अशरफ की पत्नी बीमार होने पर उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य पटना गए हुए थे। इस दौरान जब शिक्षक के पुत्र नदीम अशरफ पटना से घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर का सभी दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी थी। चोरों ने घर में रखे आलमीरा, दिवान, बॉक्स आदि को तोड़कर जेवर, कीमती सामान आदि चोरी कर ली थी।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…