Samastipur

हसनपुर में शराब कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के दौरान फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी रजवा गांव में होली के दिन दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में फायरिंग की घटना हुई। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सोमवार 25 मार्च की बताई जा रही है। मामले को लेकर रोसड़ा एसडीपीओ सोनम कुमारी ने कहा कि वायरल वीडियो उन्हें भी मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

बता दें की वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक जगह पर आधा दर्जन से अधिक युवक जमे है। लोगों ने रंग गुलाल लगा रखा है। इस दौरान लाल रंग का शर्ट पहने युवक हाथ में पिस्टल लिए फायरिंग कर रहा है। वहीं कुछ युवक एक अन्य युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे 16 सेकंड के इस वीडियो में लाल रंग का शर्ट पहना युवक दो बार फायर करता हुआ दिख रहा है। वहीं घटना को लेकर गांव में चर्चा है की वीडियो में दिख रहे सभी शक्स शराब कारोबारी है। होली के दिन शराब बेचने को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट और फायरिंग की घटना हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

27 मिनट ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

13 घंटे ago