Samastipur

समस्तीपुर : नदी में डूबकर कक्षा दो के छात्र की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हलई : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रवारा चकलालसाही गांव में गुरुवार को नून नदी में डूबकर वर्ग दो के छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र चकलालसाही वार्ड संख्या-13 मोहल्ला के फूलचंद्र सहनी का पुत्र प्रिंस राज (9 वर्ष) वर्ष बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिवार के लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

घटना के संबंध में मृतक के पड़ोसी सनोज सहनी ने बताया कि प्रिंस राज गांव के बालेश्वर पासवान के पौत्र के साथ नून नदी किनारे शौच के लिए गया था। जहां जेसीबी से मिट्टी कटाई के कारण नदी के किनारे ही काफी गड्ढा बन गया था। उन्होंने बताया कि शौच के दौरान ही प्रिंस का पैर फिसल गया, जिससे वह गड्ढे में गिरकर डूबने लगा।

इस दौरान उसके साथ गए बच्चा द्वारा शौर मचाया गया। हल्ला सुनकर गांव के लोग जबतक दौड़ कर पहुंचते प्रिंस गड्ढे में डूब चुका था। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में ग्रामीणों ने अपने स्तर से शव की तलाश शुरू की। ग्रामीण गोताखोरों के द्वारा करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।

प्रिंस वर्ग दो का था छात्र 

लोगों ने बताया कि प्रिंस गांव के गांधी चौक स्थित एक निजी स्कूल के वर्ग दो का छात्र था। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। वहीं हलई थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि नून नदी के पानी में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

2 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

7 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

7 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

7 घंटे ago