समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के रामदयाल चौक के समीप एक नव निर्मित मकान में शौचालय के गड्ढे की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने के कारण काम कर रहा एक मजदूर उसमें दब गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस एवं स्थानीय लोगों के प्रयास से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर मजदूर को उससे बाहर निकाल कर एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया।
मजदूर की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 निवासी स्व. परमेश्वर महतो के 22 वर्षीय पुत्र विनय कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार विनय नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड संख्या-17 में सोमवार को एक मकान में रिंग शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोद रहा था। लगभग 9 फीट गड्ढा खोदने के बाद अचानक घंसना गिर गया। जिसमें विनय बुरी तरह दब गया। घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…