Samastipur

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समस्तीपुर के DM और SP ने चेकपोस्टों का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा दलसिंहसराय प्रखंड के ढेपुरा रशीदपुर चेक पोस्ट के अलावा कई अन्य चेकपोस्टों का निरीक्षण किया गया। इस जिला पदाधिकारी के द्वारा गहनता से जांच करने से निर्देश दिया गया ताकि कोई वाहन छूटे नहीं। इसके बाद विद्यापतिनगर प्रखंड के शेरपुर में अवस्थित बॉर्डर चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी के द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी एवं जांच पंजी भी संधारित पाई गई।

जिला पदाधिकारी के द्वारा विद्यापतिनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की समय-समय पर आकर इस चेकपोस्ट पर आकर जांच करना सुनिश्चित करें। वहीं दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की इसका समय-समय प्रवेक्षन करेंगे ताकि बिना जांच का कोई वाहन चेक पोस्ट से होकर नही गुजरे।

इसके बाद जिलाधिकारी के द्वारा प्राथमिक अभ्यास शाला रामपुर जलालपुर एवं मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर जलालपुर दलसिंहसराय, जहां मतदान केंद्र अवस्थित है उसका निरीक्षण किया गया। यहां पर मतदान केंद्र के दीवाल पर मतदान केंद्र का नाम एवं अन्य जानकारियां अंकित करने का निर्देश दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

34 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

5 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

5 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

6 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

6 घंटे ago