समस्तीपुर के DM और SP ने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के लिए साम्रगी और EVM डिस्पैच सेंटर व वज्रगृह का किया निरीक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा 25 खगड़िया लोक सभा क्षेत्र अन्तर्गत 140 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के साम्रगी एवं ईवीएम/वीसीपैट डिस्पैच सेन्टर एवं ब्रजगृह यूआर कॉलेज रोसड़ा सेन्टर का निरीक्षण किया गया। इस डिस्पैच केन्द्र से 310 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को रवाना किया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार बज्र गृह बनाने का निर्देश सहायक अभियंता भवन निर्माण विभाग को दिया गया। वहीं इस केन्द्र पर विद्युत संबंधी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति रोसड़ा को दिया गया।

उपस्थित रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को इस डिस्पैच सेन्टर एवं बज्र गृह पर प्रतिनियुक्त किये जाने वाले पुलिस बलों का आकलन कर पुलिस अधीक्षक को प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया। डिस्पैच केन्द्र संबंधित कम्युनिकेशन प्लान बनाने का निर्देशअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा को दिया गया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी -सह- भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, रोसड़ा को निर्देश दिया गया कि इस केन्द्र पर ठहरने वाले सुरक्षा कर्मियों के लिए भवन चिन्हित कर ले।
समस्तीपुर के डीएम व एसपी द्वारा 25 खगड़िया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 140 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के सामग्री एवं ईवीएम/वीसीपैट डिस्पैच सेंटर एवं बज्रगृह यूआर कॉलेज रोसड़ा सेंटर का निरीक्षण किया गया।#Samastipur #Rosera #Khagaria #Loksabha #loksabhaelection2024 @DM_Samastipur… pic.twitter.com/ir9uKnNjPs
— Samastipur Town (@samastipurtown) March 20, 2024

सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह- भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, रोसड़ा को निर्देश दिया गया कि निर्वाची पदाधिकारी खगड़िया से समन्वय कर आवश्यक तैयारी करेगें। जिला पदाधिकारी के द्वारा वाहन परिचालन से संबंधी कार्य योजना बनाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी रोसड़ा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा को दिया गया। इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर चेकपोस्ट, सागी मोड़ चेकपोस्ट सहित कुल पांच चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया।





