Samastipur

दलसिंहसराय में गला रेतकर की गयी युवक हत्या, मृतक की अब तक नहीं हुई पहचान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर में एक बार फिर गला रेतकर युवक की हत्या कर दी गयी। जिसकी शव गेंहू के खेत में मिली। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है। दलसिंहसराय थाना के बसढिया वार्ड संख्या-5 स्थित चौर में गेहूं खेत मे बुधवार को एक अज्ञात (40 वर्ष) व्यक्ति का शव मिला। युवक का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई।

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि अन्यत्र कहीं हत्या कर अपराधियों ने शव को बीती रात चौर में लाकर फेंक दिया है। मृतक के गर्दन पर कटे का जख्म एवं अन्य निशान भी नजर आ रहा है। देखने से ऐसा लगता है कि गला रेतकर हत्या की गयी है। घटना स्थल पर पहुंचे युवक की पहचान नहीं हो पाई। नतीजतन घटना का कारण का पता नहीं चला है।

मृतक युवक के शरीर पर लुंगी के ऊपर जींस पैंट भी है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं शव की पहचान को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर, शव मिलने की जानकारी होने पर कमरांव, बसढिया व बुलाकीपुर पंचायत में लोगों के बीच सनसनी मच गई है। बता दें कि कल मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी एक युवक की गला रेतकर शव को चौर में फेंक दिया था। इस मामले में भी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

1 घंटा ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

2 घंटे ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…

2 घंटे ago

कानून-व्यवस्था पर चिराग के बयान से गरमाई सियासत, समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी-सीएम अनंत सिंह पर भी बोले- “पार्टी नजर बनाई हुई है”

समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग हुई शुरू…

त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…

3 घंटे ago

नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता था युवक, चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाने पर लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा चौक पर चोरी के संदेह में गुरुवार को…

7 घंटे ago