समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। जिसके कारण लोगों की जान भी जा रही है। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है, जहाँ बाइक की टक्कर में दादा और पोता दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना में जहां दादा की मौत हो गयी, वहीं पोते का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।
घटना दलसिंहसराय थाना अंतर्गत मोख्तियारपुर मध्य विद्यालय के पास एसएच-88 की है। मृतक की पहचान मोख्तियारपुर वार्ड दो निवासी कपलेश्वर महतो (70 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक कोलियरी के सेवानिवृत्त कर्मी थे। जख्मी का नाम राजू कुमार बताया गया है। दोनों दादा पोते हैं। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगो ने सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण काफी देर तक सड़क पर यातायात बाधित होने से जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, दादा का इलाज कराने के लिए राजू बाइक से दलसिंहसराय आ रहा था। उसी दौरान एसएच-88 पर दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने राजू की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक समेत दादा-पोता सड़क पर गिरकर जख्मी हो गये। इस बीच ठोकर मारनेवाला बाइक चालक भी फरार हो गया।
हादसे के बाद जब तक लोग जुटे तब तक दादा की मौत हो चुकी थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा देने की मांग को लेकर घटनास्थल पर सड़क जाम कर दिया। इससे एसएच-88 पर आवागमन बाधित हो गया। सड़क जाम की सूचना पर थाने से पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…