Samastipur

दलसिंहसराय में पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : लोकसभा चुनाव और होली को देखते हुए इन दिनों समस्तीपुर प्रशासन अलर्ट मोड़ में है। उत्पाद विभाग और जिला पुलिस के द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग के द्वारा एक ट्रक पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 बल्लोचक स्थित अन्यया पेट्रोल पंप की है।

मामले के संबंध में उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी का बताना है कि उत्पाद विभाग को शराब की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उत्पाद विभाग के द्वारा बल्लोचक स्थित अनन्या पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त किया गया है।

पटोरी उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को भी गिरफ्तार भी किया है। उत्पाद अधीक्षक का बताना है कि ट्रक से 1014 लीटर विभिन्न ब्रांड का शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों कारोबारी की पहचान हिमाचल प्रदेश के नूरपुर थाना के डमिल गांव के जयमल सिंह और विश्वजीत सिंह के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस दोनों कारोबारी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

7 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

7 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

8 घंटे ago