समस्तीपुर : समस्तीपुर में इन दिनों आवारा कुत्ते का आतंक देखने को मिल रहा है। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड पंचायत के पांडव स्थान वार्ड संख्या 8 की है जहां शौच के लिए गई एक महिला पर कुत्तों के झुण्ड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बुरी तरह उसके शरीर को नोंच लिया। जब तक कोई देखता वृद्ध महिला को कुत्तो ने जख्मी कर दिया। बाद में शौच के लिए जा रहे दूसरे ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडलयी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला की पहचान स्व. जदू महतो की पत्नी देवकी देवी के रुप में हुई है। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बतातें चले कि 23 मार्च को मोहनपुर प्रखंड के डीह माधोपुर गांव में भी आवारा कुत्तों ने लगभग 16 बच्चों को काट कर जख्मी कर दिया था। जिसमें तीन बच्चे की स्थिति काफी चिंताजनक थी। जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था।
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…