Samastipur

आचार संहिता लागू: समस्तीपुर में होर्डिंग-बैनर हटाने का काम शुरू, 24 घंटे में हटेंगे सभी पोस्टर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। आचार संहिता लगते ही जिले भर में बैनर पोस्टर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस, नगर निगमकर्मी, अंचलकर्मी घूम-घूमकर जगह-जगह लगे विभिन्न राजनैतिक दलों के पोस्टर, होर्डिंग, बैनर आदि हटा रहे है। होर्डिंग, बिजली के खम्बों, पेड़ों और दीवारों पर टांगे गए बैनर हटाए जा रहे हैं। अगले 24 घंटे के अंदर सभी राजनीतिक होर्डिंग हटाए जाने हैं। बता दें कि, समस्तीपुर और उजियारपुर संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत यहां चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

बिहार में किस चरण में किन सीटों पर होंगे चुनाव, यहां देखें-

पहला चरण 4 सीटें

औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई

दूसरा चरण 5 सीटें

किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका

तीसरा चरण 5 सीटें

झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया

चौथा चरण 5 सीटें

दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर

पांचवां चरण 5 सीटें

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर

छठा चरण 8 सीटें

वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज

सातवां चरण 8 सीटें

नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद

लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का पूरा कार्यक्रम

पहला चरण

नोटिफिकेशन- 20 मार्च

नामांकन खत्म-28 मार्च

नामांकन की स्क्रूटनी- 30 मार्च

नामांकन वापसी- 2 अप्रैल

मतदान- 19 अप्रैल

दूसरा चरण

नोटिफिकेशन- 28 मार्च

नामांकन खत्म- 4 अप्रैल

नामांकन की स्क्रूटनी- 5 अप्रैल

नामांकन वापसी- 8 अप्रैल

मतदान- 26 अप्रैल

तीसरा चरण

नोटिफिकेशन- 12 अप्रैल

नामांकन खत्म- 19 अप्रैल

नामांकन की स्क्रूटनी- 20 अप्रैल

नामांकन वापसी- 22 अप्रैल

मतदान- 7 मई

चौथा चरण

नोटिफिकेशन- 18 अप्रैल

नामांकन खत्म- 25 अप्रैल

नामांकन की स्क्रूटनी- 26 अप्रैल

नामांकन वापसी- 29 अप्रैल

मतदान- 13 मई

पांचवां चरण

नोटिफिकेशन- 26 अप्रैल

नामांकन खत्म- 3 मई

नामांकन की स्क्रूटनी- 4 मई

नामांकन वापसी- 6 मई

मतदान- 20 मई

छठा चरण-

नोटिफिकेशन- 29 अप्रैल

नामांकन खत्म- 6 मई

नामांकन की स्क्रूटनी- 7 मई

नामांकन वापसी- 9 मई

मतदान- 25 मई

सातवां चरण

नोटिफिकेशन- 7 मई

नामांकन खत्म- 14 मई

नामांकन की स्क्रूटनी- 15 मई

नामांकन वापसी- 17 मई

मतदान- 1 जून

समस्तीपुर डीएम की प्रेस कांफ्रेंस देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

8 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

8 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

13 घंटे ago