Samastipur

समस्तीपुर जिले के लगभग 58 हजार छात्र-छात्राएं कर रहे हैं इंटर परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार, आज दोपहर जारी किया जाएगा रिजल्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- आज दोपहर लगभग डेढ़ बजे बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिले के करीब 58 हजार छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिन्होंने कड़ी मेहनत से परीक्षा की तैयारी कर परीक्षा दी थी उन्हें तो अच्छे अंक के साथ अपेक्षित सफलता मिलने का भरोसा है, जिन्होंने अच्छी तैयारी नहीं की थी और परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें भय सता रहा है कि उनका रिजल्ट कैसा आएगा।

ऑनलाइन रिजल्ट जानने के लिए कई विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल में नेट पैक भरा कर बिहार बोर्ड की साइट पर दो दिनों से लगातार सर्च कर रहे हैं। इंटर साइंस की परीक्षा देने वाले छात्र अमित राज, चंद्रशेखर चौधरी, विमल कुमार ने बताया कि उन्होंने मोबाइल का नेट पैक भरा रखा है। और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ताकि साइट पर अपना रिजल्ट खोजने में नेट पैक बाधा ना बने। पूरी तैयारी कर परीक्षा दी थी।

उन्हें पूर्ण भरोसा है कि मेहनत का फल उन्हें अवश्य मिलेगा। उन्हें अच्छे अंक के साथ अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। अब तो रिजल्ट से ही पता चलेगा। जल्द रिजल्ट निकल जाय तो बेहतर रहेगा। वे बिहार बोर्ड की साइट पर लगातार सर्च कर रहे हैं। अन्य छात्र किशोर कुमार राय, दीपक कुमार ने बताया कि वे रिजल्ट निकलने की प्रतीक्षा में हैं। इस बार तो उनकी परीक्षा ठीक ठाक ही रही थी। फिर भी गणित व फिजिक्स के कुछ सवाल नहीं चल कर पाए थे। देखते हैं क्या होता है।

ज्ञात हो कि जिलेभर से इस बार करीब 61 हजार छात्र छात्राओं ने इंटर परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भरा था। जिनमें परीक्षा में करीब 58 हजार छात्र छात्राएं ही शामिल हुए थे। बाकी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। पिछले साल यानि 2023 के इंटर परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो जिले से साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स स्ट्रीम मिला कर कुल 13 बच्चे जिला टॉपर में अपना नाम दर्ज कराया था। राज्य टॉपर में नहीं आ सके थे। साइंस में 6, आर्ट्स में 3 व कॉमर्स में 4 बच्चे जिला टॉपर आए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

6 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

10 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

15 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

15 घंटे ago