Samastipur

समस्तीपुर में बंद ईंट भट्ठा से 50 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त, धंधेबाज फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनामा गांव में शराब की खेप आने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ चार वाहन जब्त की। हालांकि मौके पर मौजूद धंधेबाज पुलिस को आते देख फरार हो गये। पुलिस 437 पेटी में 12425 बोतल शराब जब्त की। जिसका बाजार भाव लगभग 50 लाख से अधिक बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरनामा गांव में बंद ईंट भट्ठा में शराब की खेप आयी है। जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग ने अंगारघाट पुलिस से साझा की। उसके बाद अंगारघाट थाना की पुलिस ईंट भट्ठा पर छापा मारने गयी। उस समय वहां शराब उतारी जा रही थी। लेकिन पुलिस को आते देख धंधेबाज फरार हो गये।

ईंट भट्ठा पर पहुंचने के बाद पुलिस को झारखंड नम्बर की गिट्टी लदा हाइवा व पश्चिम बंगाल के नंबर की तीन कार दिखी। पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली तो हाइवा में बने तहखाने से शराब की कार्टन मिली। इस संबंध में अंगारघाट थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि फरार हुए धंधेबाजों की पहचान कर ली गयी है। सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

5 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

7 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago