बिहार क्रिकेट संघ के बैनर तले तथा बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी की मेजबानी में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के शनिवार को खेले गये उद्घाटन मुकाबले में समस्तीपुर ने खगड़िया को 69 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। टॉस जीतकर खगड़िया के कप्तान अंशु ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाया। मो. आलम ने 126 गेंद पर 174 रन तथा अबु तालीम ने 86 गेंद पर 56 रन बनाये। खगड़िया की ओर से आदित्य किशन ने चार तथा सूरज ने एक विकेट लिये।
जवाब में खगड़िया की टीम 8 विकेट खोकर 267 रन ही बना सकी। समस्तीपुर के मो. आलम को 174 रनों के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायरिंग वेदप्रकाश तथा अमित, स्कोरर विश्वजीत एवं राम कुमार थे। इसके पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन सूबे के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने किया। खेलमंत्री ने कहा कि खेल व खिलाड़ी के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। खेल के जरिये नौकरी लेकर खिलाड़ी अपने करियर को भी संवार रहे हैं।
मौके पर जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, बेगूसराय क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय वीरेश, निरंजन कुमार, दानिश, निराला समेत अन्य मौजूद थे। टूर्नामेंट के संयोजक प्रतीक भानू ने बताया कि सेन्ट्रल जोन के तहत आने वाले बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर तथा सहरसा के बीच कुल 10 लीग मुकाबला हर्ल-एचएफसी बरौनी के मैदान में 10 अप्रैल तक होना है। जोन की विजेता टीम तथा सेंट्रल जोन की टीम सुपर लीग प्रतियोगिता में भाग लेगी। रविवार को समस्तीपुर एवं सहरसा के बीच मुकाबला होना है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…