समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मथुरापुर घाट के पास स्थित State Bank of India के ATM के केबिन में शनिवार की देर शाम धुंआ उठने लगा। देखते-देखते लपटें उठने लगीं। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। मथुरापुर थाने की पुलिस आग लगने के कारणों का पता कर रही है। आशंका जतायी जा रही है की शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।
इस आगजनी की घटना में दो मशीन पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गये है। जानकारी के अनुसार ATM सेंटर में आग बुझाने वाले यंत्र पर्याप्त मात्रा में नहीं थे। अग्निशमन यंत्र होने पर इतनी बड़ी घटना नहीं होती। ATM में कितने रुपए थे यह बैंक अधिकारी ही बता पाएंगे। हालांकि आग से ATM की नकदी को नुकसान जरूर पहुंचा होगा।
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…