Samastipur

समस्तीपुर से प्रिंस पासवान की जगह शांभवी चौधरी बनी NDA लोकसभा प्रत्याशी, मंत्री अशोक चौधरी की है बेटी

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. लोजपा रामविलास के उम्मीदवारों में चिराग पासवान, अरुण चौधरी, वीणा देवी, शांभवी चौधरी और राजेश वर्मा का नाम शामिल है.

चिराग पासवान की पार्टी ने वैशाली से वीणा देवी, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी और खगड़िया सीट से राजेश वर्मा को टिकट देने की घोषणा की है. चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

अशोक चौधरी की बेटी और किशोर कुणाल की बहूं हैं शांभवी चौधरी

बता दें कि अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) की बेटी शांभवी चौधरी पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की बहू हैं। शांभवी चौधरी की शादी किशोर कुणाल के बेटे शायन कुणाल से हुई है।

कौन सी जॉब करती हैं शांभवी चौधरी

शांभवी चौधरी फिलहाल पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल में डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। वह स्कूल की सारी जिम्मेदारी देखती हैं। शांभवी चौधरी सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

बता दें, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति रामविलास को लोकसभा में पांच सीटें मिली है, जिसमें से हाजीपुर से खुद चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे जबकि जमुई से उनके बहनोई अरुण भारती चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया सीट पर अलग-अलग नामों की चर्चा थी. लेकिन, अब चिराग पासवान की पार्टी ने सारे संस्पेंस को खत्म करते हुए वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया सीट पर भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

29 मिनट ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

4 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

10 घंटे ago