समस्तीपुर :- जिला के प्रतिष्ठित महाविद्यालय समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य के रूप में डॉ. मीना प्रसाद ने गुरुवार को अपना योगदान दिया। अभी तक यहां प्रोफेसर इंचार्ज से काम चलाया जा रहा था। पूर्व में भी डॉक्टर मीना प्रसाद यहां की प्रधानाचार्य थीं। उनके एक बार फिर से समस्तीपुर कॉलेज में लौटने से कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों के अलावा अभिभावकों और छात्रों में भी हर्ष व्याप्त है।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय पेंशनधारी शिक्षक संघ के जिला संयोजक डॉ प्रभात कुमार तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रो निर्मल सिंह ने भी डॉ मीना प्रसाद को कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में सभी वर्ग संचालित होंगे और कॉलेज में विज्ञान के विषयों में नियमित रूप से प्रायोगिक वर्ग भी संचालित किये जा सकेंगे।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…