National

100 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, महिला दिवस पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

महिला दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये कम हो गए हैं। पीएम मोदी ने आज इसका ऐलान X पर अपने एक पोस्ट के जरिए किया है। इससे पहले मोदी सरकार की कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना के तहत प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी राहत एक साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है। यह राहत प्रति सिलेंडर 300 रुपये की मिलती है। इस ऐलान से अब अन्य लाभार्थियों को आज से सिलेंडर 100 रुपये सस्ता मिलेगा।

X पर लिखे पोस्ट में मोदी ने कहा है,” महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।”

अब किस रेट पर मिलेगा सिलेंडर

9 बजे तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर अपडेड नहीं हुए थे। बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 903 रुपये है तो कोलकाता में 929 रुपये। अब मोदी सरकार के इस ऐलान के बाद दिल्ली में यह 803 रुपये और कोलकाता में 829 रुपये में मिलेंगे।

मुंबई में 902.50 रुपये की जगह 802.50 और चेन्नई में 918.50 रुपये की जगह 818.50 रुपये में मिलेंगे। बता दें आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे। एक मार्च 2023 को एलपीजी के रेट दिल्ली में 1103 रुपये प्रति सिलेंडर थे। इसके बाद एक ही बार में 200 रुपये सस्ता कर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

11 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

11 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

18 घंटे ago