Samastipur

रोचक प्रसंगः लोकसभा चुनाव 1984 में जब कर्पूरी ठाकुर समस्तीपुर से हार गये थे चुनाव…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

साल 1984 में आठवीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में काग्रेस की लहर थी. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति लहर कांग्रेस के लिए लाभकारी साबित हुई. इसी लहर में अबतक किसी भी चुनाव में पराजय का स्वाद नहीं चखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर समस्तीपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के हाथों पराजित हो गये.

जब इच्छा के खिलाफ लड़े थे चुनाव

लोकदल उम्मीदवार के रूप में कर्पूरी ठाकुर को दो लाख 19 हजार 224 वोट आये. वहीं काग्रेस के रामदेव राय को तीन लाख 27 हजार से अधिक वोट मिले. 38.65 प्रतिशत वोट पाकर कर्पूरी ठाकुर दूसरे नंबर पर रहे. वहीं जीत हासिल करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार रामदेव राय के पक्ष में 57.76 प्रतिशत वोट गिरे. उस समय समस्तीपुर लोकसभा सीट सामान्य सीट हुआ करती थी. जानकार बताते हैं, कर्पूरी ठाकुर को उनकी इच्छा के खिलाफ लोकदल ने समस्तीपुर से उम्मीदवार बनने का दबाव दिया था.

पार्टी के निर्देश को स्वीकारते हुए कर्पूरी ठाकुर समस्तीपुर से उम्मीदवार हुए. कांग्रेस के पक्ष में सहानुभूति लहर थी. कर्पूरी ठाकुर अपने चिर परिचित अंदाज में ही चुनाव प्रचार करते रहे. चुनाव में रामदेव राय और कर्पूरी ठाकुर समेत कुल 11 उम्मीदवार थे. इन दोनों को छोड़ बाकी सभी की जमानत जब्त हो गयी. चुनाव परिणाम पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में रहा. कांग्रेस को देश भर में उसे 404 सीटें मिली. बिहार की 54 सीटों में 48 पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए.

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

5 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago