चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास ने बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट से शांभवी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। शांभवी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। इसके अलावा वह पूर्व आईपीएस अफसर कुणाल किशोर की बहू हैं। वह पहली बार चुनाव लड़कर राजनीति में डेब्यू करने जा रही हैं। शांभवी के पति का नाम शायन कुणाल हैं। शायन पिछले कई दिनों से चिराग पासवान के संपर्क में थे।
शांभवी चौधरी के पहले जमुई से लोकसभा का टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। मगर वहां से चिराग ने अपने बहनोई अरुण भारती को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में शांभवी को समस्तीपुर सीट से टिकट दिया है। यह एससी सुरक्षित सीट है। चिराग पासवान ने समस्तीपुर से नया चेहरा उतारने के संकेत पहले ही दे दिए थे। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि इस बार वह पार्टी तोड़ने वाले लोगों को टिकट नहीं देंगे। बल्कि संघर्ष के दौरान उनके साथ रहे नेताओं को मौका देंगे। हालांकि, शांभवी चौधरी हाल ही में लोजपा रामविलास से जुड़ी हैं, फिर भी चिराग ने उनपर भरोसा जताया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शांभवी चौधरी युवा होने के साथ ही काफी शिक्षित हैं। वह दिल्ली के मशहूर लेडी श्रीराम कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पढ़ाई की है। इसके अलावा सोशियोलॉजी में उन्होंने पीएचडी भी कर रखी है। शांभवी चौधरी सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहती हैं। पटना के एक स्कूल की वह डायरेक्टर हैं।
शांभवी चौधरी के पति का नाम शायन कुणाल है। शायन चर्चित आईपीएस अधिकारी रहे कुणाल किशोर के बेटे हैं। शायन और शांभवी की 2022 में शादी हुई थी। उनकी शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे। शांभवी के पिता अशोक चौधरी, सीएम नीतीश के बेहद करीबी नेता हैं। अभी वह नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री हैं। जेडीयू नेता की बेटी के लोजपा रामविलास के टिकट पर चुनाव लड़ने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा भी हो रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…