Samastipur

महिला दिवस पर महिलाओं के हाथों में समस्तीपुर स्टेशन मैनेजमेंट से लेकर ट्रेन के परिचालन तक की कमान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के लिए आज का दिन नारी शक्ति को समर्पित रहा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन का नजारा ही बदला-बदला सा देखने को मिला। चूंकि स्टेशन के संचालन से लेकर ट्रेन के परिचालन का जिम्मा महिलाओं के कंधों पर था। टिकट काटने, टिकट चेकिंग भी महिलाएं ही कर रही थी। ट्रेन चलाने से लेकर स्टेशन के मैनेजमेंट तक की हर छोटी-बड़ी भूमिका में महिला ही दिखाई दी। रेलवे सुरक्षा बल, गार्ड, टीटीई, सिक्योरिटी चेक, टिकट काउंटर, पूछताछ काउंटर, कंट्रोल रूम तक की जिम्मेदारी साथ साफ-सफाई महिलाओं के हाथों में रही।

इस दौरान दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन लोको पायलट कंचन कुमारी और सहायक लोको पायलट रीना कुमारी सहित ट्रेन की गार्ड और ट्रेन सुरक्षा की कमान महिलाओं ने संभाली।

इस दौरान महिला कर्मियों ने बताया कि आज साल भर पर एक दिन पूरे विश्व में महिलाओं के प्रति महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे इस सम्मान पाकर काफी ख़ुशी होती है। जो महिला घर से निकलकर बाहर की दुनिया में पुरुष के कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है वह कोई भी क्षेत्र हो जहां महिलायें पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। इसलिए और महिलायें से कहना चाहता हूँ कि आप किसी भी क्षेत्र में कार्य करें तो पूरी तैयारी के साथ करें। घर गृहस्थी से बाहर निकलकर भी आगे की दुनिया में आने की आवश्यकता है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

7 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

8 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

20 घंटे ago