गुजरात से आना हो समस्तीपुर या बरौनी तो जल्दी बुक करें इन दो स्पेशल ट्रेनों में कन्फर्म टिकट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
होली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें सभी अपने-अपने घर आना चाहते हैं. यही कारण है कि रंग और गुलाल के इस रंगीन त्योहार में बाहर रह रहे लाखों लोग घर आने की जुगत में लगे रहते हैं. ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से घोषित ट्रेनों के अलावा 02 जोड़ी और होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है.
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें जबलपुर-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर के रास्ते उधना से बरौनी और समस्तीपुर के बीच चलायी जाएगी. बता दें कि इसके पूर्व भी 67 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की सूचना दी जा चुकी है. इस प्रकार अब कुल 69 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी.


09097/09098 उधना-बरौनी-उधना स्पेशल
गाड़ी संख्या-09097/09098 उधना-बरौनी-उधना स्पेशल ट्रेन जबलपुर-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-आरा-पाटलिपुत्र-हाजीपुर के रास्ते चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या-09097 उधना-बरौनी स्पेशल उधना से 21 मार्च यानी गुरुवार को 11.00 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 18.00 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 21.00 बजे बरौनी पहुंचेगी. वहीं, गाड़ी संख्या-09098 बरौनी-उधना स्पेशल बरौनी से 22 मार्च, 2024 यानी शुक्रवार को 23.00 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 01.10 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पर रूकते हुए रविवार को 10.00 बजे उधना पहुंचेगी.

09009/09010 उधना-समस्तीपुर-उधना स्पेशल
गाड़ी संख्या-09009/09010 उधना-समस्तीपुर-उधना स्पेशल ट्रेन जबलपुर-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-आरा-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते परिचालित की जाएगी. गाड़ी संख्या-09009 उधना-समस्तीपुर स्पेशल उधना से 22 मार्च यानी शुक्रवार को 22.10 बजे प्रस्थान कर रविवार को 02.20 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 05.30 बजे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचेगी. वहीं, गाड़ी संख्या-09010 समस्तीपुर-उधना स्पेशल समस्तीपुर से 24 मार्च यानी रविवार को 07.30 बजे प्रस्थान कर 10.20 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए सोमवार को 17.00 बजे उधना स्टेशन पर पहुंचेगी.






