Samastipur

समस्तीपुर में नवविवाहिता की गला घोंटकर ह’त्या! मायके वालों ने दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों पर लगाया ह’त्या का आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों के द्वारा उसकी गला दबाकर ह’त्या कर दी गई है। मृतक विवाहिता की पहचान चंदा कुमारी (20 वर्ष) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि 4 नवंबर 2023 को चंदाहा मोदी टोल के रहने बैद्यनाथ दास के साथ चंदा की शादी धूमधाम से की गई थी।

मृतक चंदा के पति दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं और वह घर पर अपने ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ रह रही थी। उसका मायका भी खानपुर थाना के शोभन था। परिजनों ने बताया कि ससुराल के लोगों के द्वारा दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि दहेज में मोटी रकम और एक बाइक का डिमांड की जा रही थी। इसके बाद घर में सही तरीके से रखने की बात कही जा रही थी।

चंदा के भाई ने बताया कि उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। बाइक व रुपये नहीं दिए जाने के कारण उसकी ह’त्या गला घोंट कर ससुराल वालों ने कर दी। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

खानपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इधर घटना के बाद ससुराल वाले भी घर से गायब हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अनंत सिंह की बेटी की शादी की रस्में शुरू, होने वाले दामाद को तिलक में देंगे ‘डिफेंडर’, 25 नवंबर को है शादी

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी की रस्मों की शुरुआत हो गई…

2 घंटे ago

बिहार के लोगों के लिए जरुरी खबर; वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की आ गई तारीख, यहां कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

बिहार के लोगों के लिए जरुरी खबर है. वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए…

3 घंटे ago

MLC सुनील सिंह से 8 घंटे ED ने की पूछताछ, अब पत्नी-बेटे को तलब, जानिए क्या है चना-दाल घोटाला

बिहार में चना दाल घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच…

3 घंटे ago

‘चाचा के लिए दिल का दरवाजा हमेशा खुला’, रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया ऑफर

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को ऑफर दिया है.…

4 घंटे ago

अरुण कुमार गांधी समस्तीपुर के नए डाक अधीक्षक बने, रोबिन चंद्रा का तबादला सहरसा प्रमंडल में हुआ

समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए समस्तीपुर डाक प्रमंडल के नए…

9 घंटे ago

PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर वैशाली में 24 घंटे तक वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक; समस्तीपुर से पटना जाने वालों को बदलना होगा रूट

समस्तीपुर : वैशाली जिले के राजापाकर में आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

18 घंटे ago