समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला ले सकते है। सूत्रों के अनुसार चिराग ने समस्तीपुर (सुरक्षित), खगड़िया और वैशाली को लेकर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। इसमें लोजपा (रामविलास) ने तीनों सीटों को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। समस्तीपुर सीट से शांभवी चौधरी एनडीए की उम्मीदवार हो सकती है।
जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी एलजेपी (रामविलास) के टिकट पर राजनीति में डेब्यू करेंगी। बता दें कि मंत्री अशोक चौधरी सीएम नीतीश काफी करीबी मंत्रियों में हैं। इससे पहले सीएम के ही एक अन्य मंत्री महेश्वर हजारी भी अपने बेटे सन्नी हजारी के लिए समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट के लिए चिराग पासवान से मिलने पहुंचे थे। हालांकि यह सीट लोजपा (रामविलास) की ओर से किस उम्मीदवार को दी जाती है यह देखने वाली बात होगी। बहरहाल सूत्रों के अनुसार शांभवी चौधरी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वर्तमान सांसद प्रिंस राज भी भाई चिराग से टिकट की आस लगाए बैठे हैं।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…