समस्तीपुर :- बिहार में एनडीए की सरकार बनने के लगभग डेढ़ महीने के बाद कल कैबिनेट विस्तार होगा। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि कल ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाया जा सकता है। हालांकि शपथ ग्रहण में किन चेहरों को मौका मिलेगा, इस पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। शपथ ग्रहण शाम पांच बजे राजभवन में आयोजित होगा।
बता दें कि 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। उनके साथ दो डिप्टी सीएम सहित आठ लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। जिसके बाद से अगले मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार किया जा रहा था।
वहीं बताया जा रहा है कि रालोजपा से समस्तीपुर के सांसद रहे प्रिंस राज को भी बिहार में मंत्री बनाने की तैयारी है। ऐसा लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बने फार्मूले के अनुसार तय किया गया है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है की प्रिंस राज को एमएलसी बनाया जाएगा और सूत्रों के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर लोकसभा सीट से पशुपति पारस एनडीए के उम्मीदवार हो सकते हैं। हाजीपुर सीट एनडीए गठबंधन में चिराग पासवान को जा सकता है। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…