Samastipur

एक महीने बीत जाने के बावजूद भी समस्तीपुर पुलिस को रिलायंस ज्वेलरी लूटकांड का कोई सुराग नहीं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शो रुम में हुए भीषण लूटकांड के एक महीना पूरा होने के बावजूद पुलिस अब तक खाली हाथ है। इससे पुलिसिया कार्रवाई के नाम पर ठन-ठन गोपाल वाली कहावत साबित हो रही है। हालांकि लूट में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए जांच में जुटी पुलिस बिहार, झारखंड, बंगाल सहित अन्य राज्यों के अलावे नेपाल तक छापेमारी कर चुकी है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

जबकि घटना के दूसरे दिन से ही पुलिस के आला अधिकारी गिरोह की पहचान होने व जल्द गिरफ्तार करने का का दावा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि घटना के एक महीने के बाद भी किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। इससे पुलिस के लिए लूटकांड का खुलासा करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। एक महीना के बाद भी इस मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली होने से पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ-साथ ही पुलिस के विभिन्न सूचना तंत्र पर भी सवाल उठ रहे हैं। वर्षों पुरानी मुखबीर व्यवस्था के अलावे कई हाईटेक सुविधा के बावजूद पुलिस अब तक अंधेरे में ही तीन चला रही है। लेकिन एक भी निशाना अब तक लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका है।

हिस्ट्रीशीटरों से भी लगी निराशा :

रिलायंस शोरुम से करोड़ों के ज्वेलरी लूट कांड ने समस्तीपुर से पुलिस मुख्यालय तक के वरीय अधिकारियों की नींद उड़ा दी थी। इसके बाद आसपास के जिलों में छापेमारी की गयी। बेऊर जेल से लेकर कई जिलों के जेलों में बंद हिस्ट्रीशीटरों के अलावे कुख्यातों से पूछताछ की गयी। यहां तक कि सोना लूट सहित अन्य लूटकांड में जेल से बाहर आए हिस्ट्रीशीटरों को भी उठाया गया। कई दिनों तक हिरासत में रखकर पूछताछ की गयी। बावजूद पुलिस को निराशा ही हाथ लगी।

सीसीटीवी में कैद है चेहरा :

ज्वेलरी लूट मामले में कई अपराधियों का चेहरा स्पष्ट कैद हो गया है। शोरुम में घुसे आठ हथियारबंद बदमाशों में से पांच बदमाशों ने अपना चेहरा खोल रखा था। जिसके कारण उनका चेहरा स्पष्ट दिख रहा है। इसके अलावे मोहनपुर रोड के दर्जनों स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। लेकिन इन अपराधियों की पहचान एवं उसके छिपने का लोकेशन का पता आज तक नहीं चल पायी।

28 फरवरी को हुई थी लूट की घटना :

शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस शो रुम में 28 फरवरी की शाम आठ हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। शोरुम का शटर गिरने के दौरान ही अंगूठी लेने के बहाने बारी-बारी आठ अपराधी दुकान में घुसने के बाद पिस्टल के बल पर दो ग्राहकों सहित सभी कर्मियों को बंधक बना करोड़ों का जेवरात लूट लिया था। घटना के बाद सभी अपराधी बाइक से मुसरीघरारी की ओर फरार हो गये।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

20 मिनट ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

13 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

14 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

14 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

16 घंटे ago