Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत की गयी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर एनएसएस इकाई द्वारा प्रधानाचार्या प्रोफेसर सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत की गयी। प्रधानाचार्या प्रो. सिन्हा ने मताधिकार का प्रयोग करने के संबंध में शपथ दिलाई और कहा कि लोकतंत्र की मूल भावना लोगों से है। चुनाव में मतदान का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इस क्रम में शुक्रवार को स्लॉगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अधिक संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।

विजेता छात्राओं को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पुरस्कृत किया जाएगा। विदित हो कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता अभियान के लिए महाविद्यालय को प्रेरित किया है और कार्यक्रम की तस्वीर को माई भारत पोर्टल पर डालने के लिए आग्रह किया है।

इस अवसर पर प्रो. अरूण कुमार कर्ण ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बिना भेदभाव के अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। डॉ. स्मिता कुमारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार गुप्ता और डॉ. स्वीटी दर्शन ने भी विचार रखा।

मौके पर महाविद्यालय के प्रो. सोनी सलोनी, डॉ. कुमारी अनु, डॉ. संगीता, डॉ. रिंकी कुमारी, स्वीटी दर्शन, कुमारी माधवी, डॉ. ममता कुमारी, डॉ. स्वीटी दर्शन, डॉ. कुमारी माधवी, डॉ. पुष्कर कुमार झा, डॉ. सुप्रिया कुमारी, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. लालिमा सिन्हा, डॉ. सोनी कुमारी सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago