Samastipur

समस्तीपुर में मछली के पैसे मांगने के विवाद में बवाल, बुजुर्ग की ईट से कूच-कूचकर ले ली जान, गांव में तनाव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के कशोर गांव में सोमवार को मछली के पैसे के विवाद में ईंट से कूच-कूचकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गयी। मामले में एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान लखनपट्टी पंचायत के कशोर गांव के वार्ड-5 निवासी रामप्रसाद सहनी (55) उर्फ बतही सहनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी की शाम धनहर गांव के मछली बेचने वाले कशोर गांव आये थे। गांव के मुकेश कुमार व लालो सहनी ने उनसे मछली खरीदी लेकिन पैसा मांगने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया।

इस पर राम प्रसाद व उसके परिवार के लोगों ने मारपीट करने वालों का विरोध किया था। जख्मी मछली विक्रेता की सूचना पर पंहुची पुलिस ने मामले की छानबीन की। शाम में राम प्रसाद के पुत्र अनिल सहनी ने पिता को पीटने वालों से कहा कि मछली खरीदी थी तो तो पैसा दे देना चाहिए था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। लोगों ने दोनों पक्ष को शांत करा दिया। दोनों का घर आस-पड़ोस में ही था।

इसके बाद 26 फरवरी की सुबह फिर मछली का पैसा नहीं देने व पीटने के विवाद को लेकर मुकेश व लालो सहनी ने कुछ लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर रामप्रसाद सहनी व उसके परिजनों पर हमला कर दिया। इसी दौरान चलायी गयी ईंट से रामप्रसाद की मौके पर मौत हो गई। झगड़ा छुड़ाने गये कुछ लोगों को चोटें भी आईं।

मारपीट में मौत की सूचना मिलते ही वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष शशिशंकर कुमार ने घटनास्थल पर पंहुचकर मामले की छानवीन दी। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। इसमें आरोपी पक्ष की महिला व पुरुष सदस्य शामिल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

27 सेकंड ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

11 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

12 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

12 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

14 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

19 घंटे ago