Samastipur

हिन्दू -मुस्लिम सौहार्द का प्रतीक है बाबा चिरागा शाह का मजार : मंत्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ मौलवी चक स्थित हजरत बाबा चिरागा शाह रहमतुल्ला के मजार शरीफ पर बुधवार को आयोजित सालाना उर्स में चादर पोशी करते हुए बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बाबा चिरागां शाह का मजार हिन्दू -मुस्लिम सौहार्द व एकता का प्रतीक है। यहां जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से यहां आकर मन्नते मांगता है उसे बाबा जरूर पूर्ण करते है।

यहां प्रत्येक वर्ष सालाना उर्स के अवसर पर हजारों की तादाद में इलाके के अकीदतमंदों की भीड़ मजार पर माथा टेकने, चादरपोशी करने व मन्नतें मांगने के लिए उमड़ पड़ती है। समस्तीपुर जिले के विभिन्न इलाकों के अलावा बेगूसराय, वैशाली, खगड़िया, सहरसा, मधुबनी व सीमावर्ती दरभंगा से हजारों धर्मावलंबी यहां जियारत करने के लिए पहुंच रहे है।

बताया जाता है कि हजरत बाबा चिरागा शाह रहमतुल्ला अल्लहे अजमेरशरीफ के हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज के खास थे। तकरीबन चार -पांच सौ साल पहले मजहबी प्रचार प्रसार करने के सिलसिले में बाबा का आगमन हुआ था। हजरत बाबा चिरागा शाह रहमतुल्ला अल्लहे अपनी इल्म शफ्ली के दौरान मर कर भी फिर से जिंदा हो गये थे। सदियों से यहां हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के धर्मावलंबी पूरी निष्ठा और सद्भाव के साथ एक साथ चादरपोशी, जियारत व नेमत करते है ताकि समाज व परिवार की तरक्की कायम रहे।

चरागां नौजवान कमेटी के व्यवस्थापक मो. हैदर अली , मुख्तार अंसारी, मो . मुश्ताक, मौलाना सिराज उद्दीन रिजवी जी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष उर्स मेला सह कान्फ्रेंस का आयोजन किया जाता है। जिसमें मुल्क व बेरूनीमुल्क से माहिरे वेद -पुराण तकरीर के लिए दूर दूर से खतीब तशरीफ लेते है। कार्यक्रम का संचालन मौलाना सिराज उद्दीन रिजवी ने किया।

चादर पोशी में जदयू प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, मो. हैदर अली, मो. मुख्तार असरफ, मो. जाहिद, मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, पीएस लाला, मो. हारून अली, मो.कलीम अशरफ, मो. मोईन, मो.अनवर, रामबिहारी सिंह पप्पू, शिवदानी सिंह झप्पू , हरेश प्रसाद सिंह, अमरनाथ सिंह मुन्ना आदि शामिल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

49 मिनट ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

12 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

13 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

13 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

13 घंटे ago