Samastipur

ताजपुर में तेजगति ट्रैक्टर ने पैदल जा रही युवती को कुचला, मौत के बाद लोगों ने सड़क जामकर किया बवाल 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजधानी रोड में सादीपुर गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर एक तेजगति ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवती की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। ट्रैक्टर चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। मृतका किशोरी बंगरा थाना क्षेत्र के डुमरी (कोठिया) निवासी गणेश साह की पुत्री कोमल कुमारी (22) बताई गई। घटना के वक्त वह डुमरी चौक स्थित सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र से रुपये निकालकर पैदल ही घर जा रही थी।

इसी दौरान पीछे से तेजगति से आ रहे बेलगाम ट्रैक्टर ने रौंद डाला। घटना की सूचना पाकर आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच मृतका के शव के साथ सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण समस्तीपुर-पटना मार्ग पर यातायात बंद हो गया। आक्रोशित ग्रामीण घटना के लिए ट्रैक्टर चालक को जिम्मेवार करार देते हुए उस पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजने तथा मृतका के आश्रित को आपदा राहत समेत सभी प्रकार के पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे।

सूचना पर बंगरा पुलिस के घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाने बुझाने के बाद भी लोग जाम खाली करने को तैयार नहीं हो रहे थे। लोग वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। अंत में कोठिया के मुखिया धर्मेंद्र कुमार, सरपंच राजनारायण साह समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अन्य लोगों ने अथक प्रयास से आक्रोशित ग्रामीणों को काफी मशक्कत से समझा-बुझाकर उचित कार्रवाई के साथ बीडीओ से वार्ता कर पारिवारिक लाभ दिलाने के आश्वासन देकर जाम खाली कराया। इसको लेकर लगभग चार घंटे तक सड़क जाम रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago