समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर में बांसबाड़ी से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत के चकमधौल गांव की है। मृतक की पहचान लड्डूलाल सिंह के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक झंझारपुर में फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और छुट्टी में घर आया था। जहां बीती रात गला दबाकर उसकी हत्या कर बांसबाड़ी में शव फेंक दिया गया।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है। इधर घटना से नाराज लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रख एनएच-28 को मोतीपुर सब्जी मंडी के पास जाम कर दिया। सड़क जाम कर रहे लोग मृतक के परिजन को 5 लाख रुपये मुआवजा और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची ताजपुर थाने की पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…