Samastipur

समस्तीपुर के SP ने अपराध गोष्ठी में पुलिस पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश, नये थानाध्यक्षों के साथ पुलिस कप्तान की पहली क्राइम मिटिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को एसपी विनय तिवारी ने अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की। इस दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों की जानकारी लेने के बाद कई निर्देश भी दिए। पुलिस महकमे में भारी फेरबदल के बाद बतौर थानाध्यक्ष अधिकतर पुलिस पदाधिकारी पहली बार क्राइम मिटिंग में शामिल हुए। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को साफ तौर पर कहा कि अपराध की घटना अपने-अपने क्षेत्र में घटीत न हो, लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन के साथ -साथ विभिन्न कांडों के वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए।

शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों के बॉर्डर इलाके में गश्ती तेज के साथ क्षेत्रों में चलाया जा रहे वाहन चेकिंग के साथ-साथ रात में हो रही पुलिस गश्ती में और तेजी लाने का कहा। उन्होनें के कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार चौकसी बरतें व अपराध नियंत्रण करें। वहीं शराबबंदी पर लगाम लगाने में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, समस्तीपुर सदर एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय, दलसिंहसराय एसडीपीओ नजीब अनवर, पटोरी एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद, रोसड़ा एसडीपीओ शिभम कुमार, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक सहित सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

20 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

22 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

24 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago