Samastipur

सिंघिया-टारा मुख्यपथ पर स्कॉर्पियो की ठोकर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया-टारा मुख्यपथ में टारा गांव के पास तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो ने अपनी चपेट में लेकर एक साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। इससे साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गयी। यह हादसा सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने पता लगा गाड़ी जब्त कर ली।

घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार अधेड़ को पीछे से इतनी जोरदार ठोकर मारी कि वे गेंद की तरह उड़ कर दूर जाकर गिरे। जिसके बाद पहुंचे लोगों ने उनकी गंभीर हालत देख इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां से उन्हें दरभंगा रेफर कर दिया।

बताया गया है कि दरभंगा जाने के क्रम में रास्ते मे ही अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की सिंघिया गांव के उत्तरवारी टोला निवासी स्वर्गीय रामपुकार सिंह के 55 वर्षीय पुत्र शिव कुमार सिंह उर्फ मुखिया जी के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि शिव कुमार सिंह अपना खेत देखने गये थे। खेत देखने के बाद वे साइकिल से घर लौट रहे थे। उसी दौरान टारा गांव की ओर से तेज रफ्तार में जा रही स्कॉर्पियो ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद सिंघिया पुलिस अस्पताल पहुंची और लाश अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। उसके बाद घटना स्थल के आसपास के लोगों के बताये जाने पर हादसे को अंजाम देने वाली स्कार्पियों का पता लगा अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में सिंघिया थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि स्कॉर्पिया जब्त कर ली गयी है। मृतक के परिजन के आवेदन पर प्राथकमिकी दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago