Bihar

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन, नंदकिशोर यादव करेंगे स्पीकर पद के लिए नोमिनेशन

आज बिहार विधानसभा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन करेंगे और चर्चा के बाद उनका चुनाव होगा. यदि विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार नहीं दिया गया तो सर्व सहमति से वह अध्यक्ष बन जाएंगे. वहीं अगर विपक्ष ने उम्मीदवार खड़ा किया तो मतदान होगा लेकिन एनडीए के पक्ष में बहुमत रहने के कारण नंदकिशोर यादव का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय है.

बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव:

आज सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार हैं लेकिन सबकी नजर विधानसभा के नए अध्यक्ष और बिहार के बजट पर ही रहेगी. बजट में क्या कुछ नया होता है और किन क्षेत्रों को सरकार प्राथमिकता देती है. वहीं, दूसरे हाफ में बिहार का बजट आज उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी पेश करेंगे. 3 लाख करोड़ का बजट आज पेश हो सकता है. सत्र से पहले सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए यह बजट होगा.

“बजट को लेकर हम लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है. जब विकसित भारत बनेगा तो विकसित बिहार भी हम लोग बनाएंगे, इस दिशा में ये सरकार काम करेगी”- सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री, बिहार

प्रश्न काल में इन विभागों के प्रश्न आएंगे:

सदन की कार्यवाही आज प्रश्न काल में शिक्षा विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, पिछड़ा अति पिछड़ा विभाग, एससी एसटी विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, परिवहन विभाग, साइंस टेक्नोलॉजी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग और खेल विभाग जैसे विभागों के प्रश्न लाए जाएंगे, जिसका संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री जवाब देंगे. वहीं शून्य काल और ध्यानकर्षण भी आज होगा. वहीं, दूसरे हाफ में बिहार का बजट पेश होगा.

नंदकिशोर यादव नॉमिनेशन करेंगे:

आज 10:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष के लिए नंदकिशोर यादव नॉमिनेशन करेंगे और फिर उस पर चर्चा होगी. बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ नंदकिशोर यादव के तरफ से ही अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. बजट सत्र के पहले दिन एनडीए सरकार ने उसे पास करा लिया है. 112 के मुकाबले 125 मतों से अविश्वास प्रस्ताव को एनडीए ने सदन में पास कराया है और अवध बिहारी चौधरी को उनको कुर्सी से हटा दिया है.

नीतीश कुमार ने विश्वास मत जीता:

इसके साथ ही नीतीश कुमार ने अपना बहुमत भी सिद्ध कर दिया है. एनडीए के पास 128 विधायकों का समर्थन पहले से था लेकिन मतदान के दौरान एनडीए के पक्ष में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी को लगाकर 130 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो गया है. वहीं आरजेडी के तीन विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव विधानसभा में नीतीश कुमार के साथ हो गए.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

2 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

16 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

16 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

16 घंटे ago