समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में बीपीएससी परीक्षा पास कर हाल ही में शिक्षिका बनी एक महिला ने अपने पति को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामला सिंघिया में दुर्गा स्थान चौक का है। महिला द्वारा अपने पति को इस कदर पीटते देख हर कोई हैरान रह गया। चौक पर बहुत देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। इस हाईवॉल्टेज ड्रामे के चलते करीब आधे घंटे तक यातायात भी जाम हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिर कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सुचारू करवाया गया। यह घटना शुक्रवार शाम की बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के अवैध संबंधों से तंग आ चुकी थी, इसलिए उसने उसकी बीच सड़क पर ही पिटाई कर दी। बीपीएससी शिक्षिका ने बताया कि उसके पति का रोसड़ा में एक लड़की के साथ अवैध संबंध है। कुछ महीनों पूर्व इस बात की जानकारी जब उसे हुई, तो वह थाने शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पत्नी के अनुसार, गिरफ्तार होने के बाद पति ने उसे ठीक से रहने का आश्वासन दिया। तब केस खत्म कराकर उसे जेल से निकलवा लिया। शिक्षिका ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद वह उसके साथ गांव घर आया। लेकिन रात में ही धोखा देकर घर से फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसका पति एक मकान लेकर अपनी प्रेमिका (कथित पत्नी) के साथ रह रहा है। इसके बाद शिक्षिका अपने ससुर के साथ सिंघिया आई और अपने पति की तलाश शुरू की।
शुक्रवार की शाम को दुर्गाचौक के पास उसका पति मिल गया। अपनी पत्नी को देखकर युवक भागने लगा। फिर महिला ने दौड़कर उसे पकड़ा तो वह हाथापाई करने लगा। इसके बाद बीच सड़क शिक्षिका ने अपने पति की पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार, सिंधिया की रहने वाली युवती को जब मारपीट की जानकारी मिली तो वह थाने पहुंच गई। युवती ने थानेदार को बताया कि क्योटहर गांव के अभिषेक मुखिया नामक व्यक्ति से उसका विवाह कोर्ट में हुआ था। उसके पति की पहली पत्नी, ससुराल वालों के साथ उसे जबरन लेकर चली गई है। थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की पूर्व में ही प्राथमिकी भी दर्ज है। आगे जो भी हो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…