बिहार में तबादलों का दौर लगातार जारी है. बीते कुछ दिनों में आईएएस, आईपीएस सहित कई अधिकारियों और पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. इसी कड़ी में राज्य भर से 11 बीडीओ का तबादला कर दिया गया है. वहीं, 11 सहायक परियोजना पदाधिकारियों प्रखंडों में बीडीओ के पद पर तबादला किया गया है. साथ ही 130 को परीक्ष्यमान बीडीओ के रूप में प्रखंडों में भेजा गया है. ग्रामीण विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के बीडीओ हरिओम शरण को बारसोई का बीडीओ बनाया गया है. गया के आलोक कुमार सिंह को शिवाजीनगर का बीडीओ बनाया गया है.
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…