Weather

कल बारिश और ठनका को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट, समस्तीपुर समेत इन जिलों के लोग रहें सावधान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में सोमवार को वज्रपात और मेघगर्जन के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। इस बाबत समस्तीपुर समेत 26 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात से ही आसमान में बादल छाने लगेंगे। रविवार को इस मौसम का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ हिमालय में प्रवेश किया। इसके प्रभाव से ही वज्रपात और मेघगर्जन के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से सोमवार को आगे बढ़ जाएगा। इससे सर्द हवा बिहार में प्रवेश करने का पुर्वानुमान है। इसके प्रभाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। लोगों को फिर से कनकनी का एहसास होगा।

रविवार को पटना सहित प्रदेश के 11 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और 14 में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। पटना का अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में है बारिश का येलो अलर्ट :

मौसम विभाग ने पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में वज्रपात और मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago