Samastipur

समस्तीपुर पुलिस की हिरासत में वारंटी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना में पुलिस हिरासत में एक बुजुर्ग बंदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना के झखरा निवासी कृष्ण भगवान झा उर्फ टुन्ना झा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि उनके विरुद्ध कोर्ट के द्वारा लाल वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद सरायरंजन पुलिस की टीम मंगलवार की रात गिरफ्तार करने गई थी। परिजनों का कहना है कि मंगलवार की देर रात सरायरंजन पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। उसके एक डेढ़ घंटे के बाद उनके बारे में मौत होने की सूचना दी गई।

परिजनों का आरोप है की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के द्वारा मारपीट की गई थी। पुलिस पकड़ कर ले गयी और जब सूचना मिली तो उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार मृतक पहले से बीमार भी नहीं थे। किस आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया, इसकी भी जानकारी परिजनों को नही दी गयी। इधर, पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचते हैं मातमी सन्नाटा पसर गया।

हालांकि समस्तीपुर एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद सरायरंजन थाना अध्यक्ष के द्वारा झखरा निवासी कृष्ण भगवान झा उर्फ टुन्ना झा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस हिरासत में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर स्थिति के कारण सदर अस्पताल रेफर किया गया।

एएसपी ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन राधा कृष्ण झा के द्वारा आवेदन दिया गया है। इस मामले की जांच की जाएगी। पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सभी बिंदुओं की जांच की जाएगी।

परिजन ने क्या कुछ कहा देखें :

ASP ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

3 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

3 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

4 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

10 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

10 घंटे ago