समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर में एक विधवा महिला की नग्न अवस्था में सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा पंचायत के मधुरापुर टोल की है। मृतक महिला की पहचान स्व. नवल झा की पत्नी मंजू देवी रूप में की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तप्तिश में जुट गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक महिला के दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां है, ,जो घर से बाहर रहते हैं। मृतका के दोनों पुत्र दूसरे प्रदेशों में रहकर मजदूरी करते हैं। सुबह ग्रामीणों ने महिला के घर के पीछे थोड़ी दूरी पर गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में शव देख पुलिस को सूचना दी। मृतका के दोनों में हाथ गमछा से बंधा था। वहीं उसका कटा सिर करीब 10 फीट की दूर पड़ा था।
नग्न अवस्था में सिर कटे महिला का शव मिलने से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने आक्रोश का सामना करना पड़ा। मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच मामले को नियंत्रित किया। वहीं पुलिस के द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों दे दी गई है। हालांकि हत्या किस वजह से की गई है। इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…