समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर में एक बार फिर रफ्तार का कर देखने को मिला है। जहां स्कॉर्पियो और पिकअप के बीच हुए भीषण टक्कर में स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के NH-28 ढेपुरा गांव के पास की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कार्पियो सवार सभी लोग एक ही परिवार से थे। जो बेगूसराय के सिमरिया से गंगा स्नान कर दरभंगा के सिंघवाड़ा लौट रहे थे। इसी बीच पिकअप और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रंजन यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई।
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…