Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं एवं उसके स्टैंडर्स की जांच पड़ताल को देखने आएगी केंद्रीय टीम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में एनक्वास की टीम निरीक्षण करेगी। इस क्रम में टीम अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं एवं उसके स्टैंडर्स की जांच पड़ताल करेगी। इसको लेकर सदर अस्पताल में तैयारी तेज हो गयी है। जिसके कारण कई प्रकार की सुविधाओं के साथ-साथ नए निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। ताकि सदर अस्पताल को एनक्वास का राष्ट्रीय प्रमाण पत्र दिया जा सकें। इससे पूर्व स्टेट लेवल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार आगामी 16 व 17 फरवरी को एनक्वास (नेशनल क्वालीटी एश्योरेंस स्टैंडर्स) की टीम सदर अस्पताल पहुंचने वाली है। एनक्वास की टीम के द्वारा सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष, ओटी, एसएनसीयू, पीकू, ब्लड बैंक एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का गहन निरीक्षण किया जाएगा। इसमें अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के अलावे मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जायजा लिया जाएगा।

इस दौरान सुविधाओं के स्टैंडर्स एवं कर्मियों का मरीजों केसाथ किए जा रहे व्यवहार का भी मूल्यांकन होगा। टीम के द्वारा हर वार्ड व विभाग की गहन जांच के बाद उसका मूल्यांकन कर केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसके आधार पर ही सदर अस्पताल को एनक्वास का प्रमाणीकरण किया जाएगा।

सदर अस्पताल में एनक्वास की टीम को लेकर एसएनसीयू में भर्ती बच्चों के माता-पिता के ठहराव के लिए भी शेड का निमार्ण कराया जा रहा है। वहीं ब्लड बैंक के सामने भी शेड लगाया गया है। जिसमें रक्तदाता एवं जरुरतमंद के बैठने की भी व्यवस्था की गयी है। इसके अलावे अन्य प्रकार की सुविधा भी प्रदान करने को लेकर तैयारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

10 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

11 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago