समस्तीपुर :- बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा विगत माह में पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों का रेल जिला मुजफ्फरपुर से अन्यत्र जिला/इकाई में स्थानान्तरण के कारण रेल जिला मुजफ्फरपुर के रेल अंचल/थाना/पी0पी0 अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। इसके मद्देनजर बिहार रेलवे अपर पुलिस महानिदेशक के द्वारा रेल मुजफ्फरपुर के रेल थानों यथा- मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, छपरा, सीवान, नरकटियागंज एवं रक्सौल में पुलिस निरीक्षक कोटि के पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापन करने की अनुमति प्रदान की गई है।
समस्तीपुर जीआरपी के थाना अध्यक्ष मनोज कुमार को सोनपुर भेजा गया है। जबकि ब्रह्मदेव प्रसाद आलोक को समस्तीपुर का नया रेल थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजेश पासवान को समस्तीपुर से हसनपुर का पीपी अध्यक्ष बनाया गया है। 24 घंटे के अंदर सभी थाना अध्यक्षों को संबंधित नए क्षेत्र में योगदान करने का आदेश दिया गया है।
1 पु0नि0 ब्रम्हदेव प्रसाद आलोक रेल थानाध्यक्ष, समस्तीपुर
2 पु0नि0 अभय कुमार रेल थानाध्यक्ष, दरभंगा
3 पु0नि0 संजीव कुमार जिला अनुसंधान इकाई
4 पु0नि0 राज कुमार-2 रेल थानाध्यक्ष, नरकटियागंज
5 पु0नि0 रंजीत कुमार रेल थानाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर
6 पु0नि0 प्रशांत कुमार रेल पुलिस निरीक्षक, नरकटियागंज
7 पु0नि0 पवन कुमार रेल थानाध्यक्ष, रक्सौल
8 पु0नि0 मो0 शहीद अनवर अंसारी रेल थानाध्यक्ष, छपरा
9 पु0नि0 मुकेश कुमार रेल थानाध्यक्ष, सीवान
10 पु0नि0 बीरबल कुमार राय रेल पुलिस निरीक्षक, सोनपुर
11 पु0अ0नि0 विकास कुमार सिंह रेल पी0पी0 अध्यक्ष, छपरा कचहरी
12 पु0अ0नि0 राजेश पासवान रेल पी0पी0 अध्यक्ष, हसनपुर
13 पु0अ0नि0 राजेश कुमार पंडित रेल पी0पी0 अध्यक्ष, बेतिया
14 पु0अ0नि0 धमेन्द्र कुमार रेल थानाध्यक्ष, सगौली
15 पु0अ0नि0 मनोज कुमार रेल थानाध्यक्ष, सोनपुर
16 पु0अ0नि0 अशोक सिंह रेल पी0पी0 अध्यक्ष, थावे
17 पु0अ0नि0 वीणा देवी रेल पी0पी0 अध्यक्ष, जयनगर
18 पु0अ0नि0 श्रीधर कुमार रेल थानाध्यक्ष, मोतिहारी
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…