Samastipur

समस्तीपुर मंडल में रेल यात्रियों के टिकटों की किलाबंदी जांच में चार हजार बेटिकट यात्रियों से 33 लाख 56 हजार रुपये की वसूली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में इन दिनों रेल टिकटों को लेकर बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। समस्तीपुर रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ मंगलवार को 16 घंटे का विशेष किलाबंदी जांच अभियान चलाया गया। डीआरएम विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए गए जांच अभियान का नेतृत्व सीनियर डीसीएम सीएस प्रसाद ने किया। इस दौरान टिकट जांच कर्मियों ने 4256 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा, जिनसे जुर्माना के तौर पर 33 लाख 56 हजार रुपये की राशि वसूली गई। टिकट चेकिंग से बिहार के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों के बीच हड़कंप मचा रहा।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर मंडल के विभिन्न खंडों पर मंगलवार सुबह 6 से रात्रि 10 बजे तक लगभग 16 घंटे तक किलाबंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीमें तैनात की गईं। इनमें लगभग 190 टिकट जांचकर्मी एवं आरपीएफ जवान शामिल रहे। स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर 4256 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे 33.56 लाख का जुर्माना वसूला गया है।

इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच की गई। जंक्शन स्टेशन के सभी एफओबी, प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों आदि पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किए गए। ताकि बेटिकट यात्री बचकर न निकल सकें।

Avinash Roy

Recent Posts

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

1 घंटा ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

3 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

5 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

5 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

6 घंटे ago