समस्तीपुर :- अब विद्यालयों की निगरानी नोट कैम एप से होगी। विद्यालयों के निरीक्षण में शिक्षा विभाग के अधिकारी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। निरीक्षण नहीं होने की वजह से समय पर विद्यालय नहीं खुल रहे हैं। मुख्यालय स्तर के अधिकारी ने भी कड़ी टिप्पणी की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है।
अब प्रत्येक प्रखंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों के खुलने के समय जाना है। मुख्यालय ने सुबह नौ से शाम पांच बजे तक की समय सारणी तय की है। प्रत्येक प्रखंड शिक्षा अधिकारी सुबह नौ बजे एक विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। चेतना सत्र का फोटो प्रखंड शिक्षा अधिकारी को एप के माध्यम से डालना है। एप से फोटो भेजने की वजह से शिक्षा अधिकारियों को हर-हाल में विद्यालय में जाना पड़ेगा, क्योंकि चेतना सत्र में उनकी भी तस्वीर आनी चाहिए। शिक्षा अधिकारी को हर दिन किसी न किसी विद्यालय के चेतना सत्र में जाना है। नई व्यवस्था आज से लागू होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय अवर निरीक्षक नगर क्षेत्र व प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में विशेष निर्देश दिए हैं, जिसके बाद उनके द्वारा भी हर विद्यालय को निर्देश जारी कर दी गई है।
प्रखंड शिक्षा अधिकारी क्षेत्र को वाट्सएप ग्रुप बनाना है। ग्रुप में विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापक रहेंगे। प्रधानाध्यापकों को सवा नौ से साढ़े नौ बजे तक शिक्षकों की हाजिरी का फोटो अपलोड करना है। प्रधानाध्यापक शाम 04:30 से 04:45 बजे बीच मिशन दक्ष व शिक्षक व्यक्तिगत उपस्थिति का फोटो भेजेंगे। प्रखंड स्तर पर बनाए गए वाट्सएप ग्रुप की अधिकारी रैंडम जांच करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी के इस कदम से शिक्षकों की बेचैनी बढ़ गई है। शिक्षकों को समय से विद्यालय जाना होगा। इससे मिशन दक्ष में लापरवाही पर लगाम लगने की संभावना है। दूसरी ओर विद्यालयों के निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। इस पर भी रोक लगने की संभावना है। प्रखंड शिक्षा अधिकारी को भी विद्यालयों में निरीक्षण के लिए जाना ही पड़ेगा।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…